{"_id":"5ddc22038ebc3e548b2b0900","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly385498972","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बंद है सरयू सहकारी चीनी मिल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बंद है सरयू सहकारी चीनी मिल, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। बेलरायां स्थित सरयू सहकारी चीनी मिल 22 नवंबर को फाइव लाइजर की बेयरिंग टूट जाने से चार घंटे चलने के बाद बंद हो गई थी। तब से यह बंद है, मरम्मत के नाम पर करोड़ों खर्च हो चुके हैं लेकिन नतीजा शून्य है। इस कारण किसानों को गन्ना सूखने लगा है पर काफी परेशान हैं।
सरयू सहकारी चीनी मिल बेलरायां का शुभारंभ 20 नवंबर को हुआ था। उसके बाद चीनी मिल 22 नवंबर को चालू हुई। चीनी मिल चालू होने के बाद चार घंटे चली और बंद हो गई। किसानों को 21 और 22 नवंबर की पर्चियां भी मिल गईं थी। इस कारण किसान गन्ने को खेत से छिलवाकर क्रय केंद्रों पर लेकर आ गए थे। चार दिन से गन्ना क्रय केंद्रों पर सूख रहा है। इधर किसान शारदा, नेतराम, मनोहर, लल्लू आदि ने बताया कि कई एकड़ गन्ना खेत में छिला हुआ पड़ा है। चीनी मिल चले तो लेकर जाएं।
चीनी मिल बेलरायां के उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह का कहना है कि चीनी मिल पार्ट्स में खराबी आई है। खराब हुए पार्ट्स को गाजियाबाद भेजा गया है। शीघ्र ही उसे मंगवाकर फैक्ट्री चालू की जाएगी।
विज्ञापन
चीनी मिल के जीएम सुशील कुमार गौड़ का कहना है कि फैक्टरी लगने के समय फाइव लाइजर लगा था। उसके बाद करीब आठ साल पहले खराबी आई थी। उसे सही कराया गया था। उसके बाद अब खराब हुआ है। मरम्मत के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही फैक्टरी चालू हो जाएगी।