फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

तीन साल में दो करोड़ 42 लाख पौधरोपण की तैयारी

Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
लखीमपुर खीरी। पिछले चार सालों में जनपद के फॉरेस्ट कवर (वनावरण) में आई गिरावट को देखते हुए शासन ने अब बड़े स्तर पर पौधारोपण कराने का लक्ष्य बनाया है। तीन सालों (2020-21 से 2022-23 तक) का लक्ष्य एक साथ निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें दो करोड़ 42 लाख 12 हजार 128 पौधे लगाए जाना तय किया गया है। वर्ष 2019 में भी करीब 46 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वन विभाग की दोनों डिवीजनों को भी 1.05 करोड़ पौधे तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के बाद वन विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

भारतीय वन सर्वेक्षण की वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट के मुताबिक जनपद का फॉरेस्ट कवर 0.94 वर्ग किमी घट गया है। इससे पहले 2017-18 की रिपोर्ट में भी फॉरेस्ट कवर में 24 वर्ग किमी गिरावट देखने को मिली थी। फॉरेस्ट कवर में गिरावट न सिर्फ पर्यावरण, बल्कि वन्य जीवों के लिहाज से भी खतरे की घंटी है। यहां के आरक्षित वन क्षेत्र में बाघ, हाथी, तेंदुआ, भालू और गैंडा समेत कई जीव पाए जाते हैं। अब फॉरेस्ट कवर 1274 वर्ग किमी से घटकर 1249.06 वर्ग किमी रह गया है। हर साल लाखों की संख्या में पौधारोपण कराए जाने के बाद भी फॉरेस्ट कवर के घटने से पौधारोपण की विश्वनीयता पर संदेह भी होने लगा है। हालांकि पिछले दो वर्षों में पौधारोपण को सफल बनाने और पारदर्शिता लाने के लिए स्थलों की जीओ टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को नोडल इकाई बनाते हुए जिम्मेदारी भी फिक्स की गई है।
विज्ञापन

तीन सालों में ऐसे होगा पौधारोपण
वर्ष 2020-21 में 67,25,595 पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से नार्थ डिवीजन और साउथ डिवीजन में 17,26,740 पौधे लगाए जाएंगे। जबकि 49,98,855 पौधे अन्य विभागों समेत ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए जाएंगे। वर्ष 2021-22 में 80,70,715 और वर्ष 2022-23 में 94,15,818 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.05 करोड़ नई पौध तैयार करने का मिला लक्ष्य
शासन ने इस वर्ष दोनों डिवीजनों के लिए पौध तैयार करने का लक्ष्य तय कर दिया है। डीएफओ साउथ समीर वर्मा ने बताया कि नार्थ डिवीजन को 54 लाख और साउथ डिवीजन को 51 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। दोनों डिवीजनों को पौध तैयार करने के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है।

अभी दोनों डिवीजनों में करीब 13.50 लाख पौधे तैयार हैं। जुलाई में पौधारोपण कराया जाएगा, जिससे पहले एक करोड़ पांच लाख नए पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। नई पौध तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। - डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, बफरजोन एवं नार्थ डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed