फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Citing lack of staff reduction of 22 wheat procurement centers

कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर घटाए 22 गेहूं क्रय केंद्र 

Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी
ब्यूरो लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Citing lack of staff reduction of 22 wheat procurement centers
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


एसडीएम पलिया को बनाया गया जिला खरीद अधिकारी 

सरकारी एजेसियां एक अप्रैल से गेहूं खरीद करेंगी, लेकिन अभी तक सारे इंतजाम कागजी हैं। इस बार सरकारी एजेंसियों ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए पिछले वर्ष से 22 क्रय केंद्रों को कम कर दिया है। जिससे 132 क्रय केंद्र ही खोले जाने की संस्तुति की गई है। जबकि पिछले वर्ष 154 क्रय केंद्र खोले गए थे। खरीद शुरू करने के लिए एजेंसियों ने अभी सिर्फ कागजी खानापूर्ति की है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने अभी क्रय नीति घोषित नहीं की हैै और न ही लक्ष्य तय किया जा सका है। 
सरकार ने किसानों से खरीद के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। नौ एजेंसियां गेेेहूं खरीद करेंगी, जिसके लिए जिले भर में 132 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन विभाग ने एजेंसियों को संबंधित क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जबकि प्रदेेश सरकार ने अभी क्रय नीति जारी नहीं की है, जिससे खरीद शुरू होने में देरी के कयास लगाए जा रहे हैं। बताते चलें कि पिछले वर्ष भी देरी से क्रय नीति जारी की गई थी। लिहाजा इस बार भी एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने की उम्मीदें काफी कम हैं, क्योंकि एजेंसियां भी क्रय केंद्रों को खोलने में हीला हवाली कर रही हैैं। खास बात यह है क्रय केंद्रों की संख्या कम होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। विभाग के मुताबिक विपणन विभाग के चार क्रय केंद्र, पीसीएफ के 71, एसएफसी के छह, यूपीएसएस के 22, एनसीसीएफ के छह, कर्मचारी कल्याण निगम के 10, एग्रो के दो, एफसीआई के पांच और नैकाफ के छह क्रय केंद्र खोले जाएंगे। 
विज्ञापन

 
अभी पालिसी का इंतजार किया जा रहा है। ताकि गेहूं खरीद करने के लिए तय मानकों का निर्धारण किया जा सके। क्रय केंद्रों को एक अप्रैल से खोल दिया जाएगा, जिसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अर्जुन प्रसाद पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed