{"_id":"5e1cb19d8ebc3e87c67ed792","slug":"cirame-lakhimpur-news-bly391877087","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी में दो महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी में दो महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया गांव में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गोवंश के मांस के साथ दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गो तस्करी के मामले में पहले से ही कुख्यात है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिसैया गांव के हुजूर अली के घर से करीब 75 किलो गो मांस और एक सींग मुंडी जबड़ा पुरा, पैर आदि बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही गांव सिसैया निवासी नफीस, हुजूर अली, रफीक, दाउद, तौकीर, नूर बानों पत्नी हुजूर अली व चांद बानो पत्नी रियाज को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मांस काटने में प्रयोग होने वाले औजार आदि भी बरामद किए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी गोकशी में पहले से लिप्त रहे हैं। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सातों लोगों को जेल भेज दिया।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया सहित करीब आधा दर्जन गांव ऐसे है, जहां बड़े पैमाने पर गो तस्करी और गोकशी हुआ करती थी। पिछले विधानसभा चुनाव में एक साथ 36 गोवंशीय पशुओं की हत्या रामनगर लहबड़ी गांव में हुई थी। जिस मामले में करीब पचास लोग नामजद हुए थे। यहां से गोवंशीय पशुओं की तस्करी रामपुर और बरेली तक हुआ करती थी। यूपी में योगी सरकार के आने पर गोवंश की हत्या पर अंकुश तो लगा परंतु गांव में चोरी छिपे कई गांवों में इनकी हत्या होती रहती है।
विज्ञापन
सिसैया गांव में हुई गोकशी ने फिर से इस गांव को सुर्खियों में ला दिया है। गोकशी के लिए कुख्यात माने जाने वाले गांव सिसैया ने रामनगर लहबड़ी, महाराज नगर, बेहनपुरवा में होने वाली गोकशी की यादें ताजा कर दी। पिछले विधानसभा चुनाव में एक ही रात में रामनगर लहबड़ी गांव में तीन दर्जन गोवंशीय पशुओं की हत्या हुई थी। इसके अलावा सिसैया और महराज नगर में आए दिन गोकशी की वारदात होती रहती है। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गोकशी करने वाले सिसैया गांव की दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि सिसैया में गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।