{"_id":"5d8125878ebc3e01702d0c37","slug":"cirame-lakhimpur-news-bly376602337","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी दरोगा-सिपाहियों पर चलेगा एसपी का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी दरोगा-सिपाहियों पर चलेगा एसपी का चाबुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। व्यापारी दुष्कर्म का आरोप लगाकर रुपये वसूलने समेत कई मामलों में वर्दी पर आंच आने से एसपी सख्त हो गई हैं। उन्होंने गैर अनुशासित और धन उगाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है। जो दरोगा और सिपाहियों की छवि अच्छी नहीं हैं, उन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
थाना और चौकियों पर कई दरोगा और सिपाही ऐसे हैं तैनात हैं। जिन पर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। थाना सिंगाही, फरधान, खीरी, धौरहरा, मैगलगंज, ईसानगर थानों और चौकियों पर तैनात कुछ दरोगा और सिपाही वसूली में मस्त हैं। इनमें कुछ को माननीयों का संरक्षण प्राप्त है तो कुछ को महकमे के उच्च अफसरों ने अभयदान दे रखा है। इसलिए इन दरोगाओं और सिपाहियों में कार्रवाई का भय नहीं है। अफसर यदि हिम्मत कर इन्हें लाइनहाजिर या निलंबित करते हैं तो वे माननीय और उच्चा अफसरों का दबाव बनाकर मनचाही फिर तैनाती लेने में कामयाब हो जाते हैं। कोतवाली सदर के दो सिपाहियों पर घुसखोरी का आरोप लगने के बाद एसपी काफी सख्त हुई हैं। वे दागी पुलिसकर्मियों को चिन्हित करवा रही हैं। एसपी के रडार पर कुछ इंस्पेक्टर और एसओ हैं, जिनकी कुर्सी भी अब हिलती दिख रही है।
दागी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर सूची बनवाई जा रही है। इन्हें थानों से हटाया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
पूनम, पुलिस अधीक्षक