{"_id":"660070b9b8426a6fdb0b1acd","slug":"childs-body-recovered-from-canal-in-sitapur-on-fourth-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116668-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चौथे दिन सीतापुर में नहर से बरामद हुआ बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चौथे दिन सीतापुर में नहर से बरामद हुआ बालक का शव
विज्ञापन
मितौली। नहर में डूबे भंडेवरा गांव निवासी बालक का चौथे दिन शव बरामद हुआ है। सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास बड़ी नहर में शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की है।
मितौली ग्राम पंचायत के मजरा भंडेवरा निवासी रामनिवास का पांच वर्षीय बेटा अक्षत गांव के ही अनिल के चार वर्षीय बेटे आर्तिके के साथ खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर शौच के लिए गया था। इस दौरान वह गांव के सटी नहर में गिर गया था, जबकि आर्तिके घर चल आया था। गांव के लोगों ने नहर में अक्षत की तलाश शुरू की। सफलता न मिलने पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी थी। दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने बाढ़ राहत दल की टीम को भी मौके पर बुलाया था।
सात सदस्यीय बाढ़ राहत दल की टीम ने बालक को काफी ढूंढा मगर पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि चौथे दिन बालक का शव सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बड़ी नहर में मिला है। ग्रामीणों ने शव देख कर महोली पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की है। महोली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।