फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children reached sugar mill colony to visit Maa Vaishno Darbar.

Lakhimpur Kheri News: मां वैष्णो दरबार के दर्शन करने चीनी मिल कॉलोनी पहुंचे बच्चे

Tue, 17 Oct 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children reached sugar mill colony to visit Maa Vaishno Darbar.
गोला में स्कूली बच्चों की वैष्णो दरबार पदयात्रा में झांकी का पूजन करते अतिथि
गोला गोकर्णनाथ। शहर के स्कूली बच्चों ने धूमधाम से मां वैष्णो दरबार की पदयात्रा की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नगर पालिका परिषद परिसर में विभिन्न स्कूलों के बच्चे मां के नाम की चुनरी बांधकर एकत्रित हुए। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना ने झांकी का पूजन कर पदयात्रा को बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो दरबार के लिए प्रस्थान कराया।

नगर भ्रमण करते हुए यात्रा दरबार पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने ऊंची नीची कृत्रिम पहाड़ियों से होते हुए मां वैष्णो देवी और मां ज्वाला की ज्योति के दर्शन किए। यात्रा में यदुशील शिक्षा निकेतन, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्री दुर्गा विद्या मंदिर, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर, प्रकाश दीप शिक्षा निकेतन, श्री बाबूलाल बाल उद्यान आदि विद्यालयों के 1200 विद्यार्थी शामिल हुए। दर्शन के बाद विद्यार्थियों को हलवा, चना का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर ईओ जी लाल, अवधेश श्रीवास्तव, अतुल पुरवार, सुनील वर्मा, सुनील शर्मा, अभिषेक पटेल, विनोद साहनी उर्फ़ गजनी, विपिन गिरि, विवेक गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अनुज खरे, संजय तिवारी, विमलेश मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed