फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children go to school risking their lives

Lakhimpur Kheri News: जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते हैं बच्चे

Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Children go to school risking their lives
मझगईं। इलाके के नयापुरवा में स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर तीन फुट पानी भरा नाल पारकर स्कूल जाने को विवश हैं। ऐसे में उनकी जान पर हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कस्बा के मजरा नयापुरवा में करीब आठ साल पहले आई बाढ़ से गांव के बीचोबीच एक नाला बन गया था। जिससे छोटा सा गांव दो हिस्सों में बंट गया था। बरसात में यही नाला ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। स्कूल जाने वाले नौनिहालों को भी जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक तो गांव के बीचोबीच बने इस नाले से ग्रामीण परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ निघासन रोड से गांव आने वाली डामर रोड का भी नामोनिशान मिट चुका है। बजड़ी, मौरंग के अलावा रोड पर कुछ भी नहीं दिखता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी 20 दिन पूर्व ही जर्जर रोड को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दी थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed