फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Child deal Parents sold child for 30 thousand outrage in Sikh community

जिगर के टुकड़े का सौदा: मां-बाप ने 30 हजार में बेच दिया बच्चा, नशेड़ी पिता और आशा बहू की घिनौनी करतूत आई सामने

Mon, 20 Jun 2022 09:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 09:22 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नवजात बच्चे को बेचने के मामले में पुलिस ने दो दंपतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो माह के बच्चे को बरामद कर उसे चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया गया है। बच्चे का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चाइल्ड लाइन ने इलाज के लिए लखनऊ भेजा है।

विज्ञापन
Child deal Parents sold child for 30 thousand outrage in Sikh community
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी रेहरिया के दुल्हापुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा बच्चा बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज सिख समुदाय के लोग रविवार की शाम को रेहरिया चौकी पर एकत्र हो गए। मामले में एक आशा की भूमिका सामने आई है, जिसे पकड़ने के लिए दबिश दी गई। बच्चे को सोमवार को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


गांव दुल्हापुर निवासी जगतार सिंह ने अपने दो माह के बच्चे को ग्राम मूडागलिब निवासी आशा निर्मला देवी को करीब 30,000 रुपये में बेच दिया था। यह जानकारी सिख समुदाय को हुई, तो लोगों ने सामूहिक रूप से रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र दिया। 

विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर मोहम्मदी एसओ अंबर सिंह व सीओ अरविंद कुमार वर्मा आनन-फानन मौके पर पहुंचे और सिख समुदाय से बातचीत की। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि सिख समुदाय के बच्चे को मुस्लिम समुदाय को भेज दिया गया है। यह धर्म परिवर्तन होने का संकेत है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को बेचने और खरीदने वाले दोनों दंपतियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, आशा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने मुस्लिम दंपति से बच्चा बरामद करने के बाद चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया है। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है। चाइल्ड लाइन सदस्य सुनील सोनी ने बताया कि बच्चे की स्थिति ठीक होते ही उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed