फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Minister's mass marriage in Gola and Mohammadi today, preparations complete

Lakhimpur Kheri News: गोला और मोहम्मदी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आज, तैयारी पूरी

Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage in Gola and Mohammadi today, preparations complete
गोला के स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए लग रहा पंडाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला और मोहम्मदी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज रविवार को होगा। दोनों स्थानों पर पंडाल सज चुके हैं। वर-वधू से विवाह स्थल पर सुबह नौ बजे तक पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

गोला में राजेंद्र गिरि स्टेडियम वहीं मोहम्मदी के मियांपुर के खेल मैदान में सामूहिक विवाह कराया जाएगा। मोहम्मदी में पसगवां, बरबर के जोड़ों को भी शामिल किया जाएगा, जबकि गोला में बिजुआ, मैलानी के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। दोनों जगह 245-245 जोड़ों का पंजीकरण है। मौके पर जोड़ों की संख्या घट और बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन जिले में आज दो जगह होना है। विवाह के लिए एक जोड़े पर 51 हजार रुपये का बजट है। 35 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 10 हजार रुपये का जरूरी सामान दिया जाएगा। छह हजार रुपये टेंट व भोजन आदि व्यवस्था में खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोला के स्टेडियम में परिणय सूत्र में बंधेंगे 350 जोड़े
गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 350 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि रविवार को गोला के स्टेडियम में ब्लॉक कुंभी, बिजुआ और नगर पंचायत मैलानी का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। इसमें करीब 350 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वर और वधू पक्ष से पांच-पांच लोग रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed