फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will stay in the district for one and a quarter hours today

Lakhimpur Kheri News: जिले में आज सवा घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will stay in the district for one and a quarter hours today
लखीमपुर खीरी। मुस्तफाबाद के कबीरधाम में आयोजित कबीर महोत्सव जन्मोत्सव स्मृति मेले में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे, जो यहां सवा घंटे तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सीसीटीवी के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह 10:40 बजे हेलीकाप्टर से निकलेंगे। लखीमपुर के कबीरधाम के विश्व कल्याण आश्रम के पास बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाॅप्टर 11:10 बजे उतरेगा। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल 11:15 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में दोपहर 12:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 12:25 पर वह वापस लखनऊ चले जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सिर्फ कबीरधाम के ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे न तो अफसरों के साथ बैठक करेंगे और न ही कोई लोकार्पण व शिलान्यास। इधर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। इधर, कार्यक्रम स्थल पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शुक्ला, सीडीओ अभिषेक कुमार पूरी प्रशासनिक व पुलिस के अफसर जमे हुए हैं, ताकि कोई चूक न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों के अनुयायियों के आने की संभावना

कबीरधाम में जन्मोत्सव स्मृति मेला शनिवार को शुरू हो गया था, जो 27 अक्तूबर तक होना है। इस कार्यक्रम में विदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि देश व राज्यों के तीन हजार से अधिक अनुयायियों के आने की संभावना है। इसके लिए बड़ी व्यवस्था की गई है। 35 बीघा में सत्संग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed