{"_id":"61f83134435e1f390952d1d0","slug":"chief-engineer-held-a-class-on-gola-electricity-distribution-subdivision-lakhimpur-news-bly474116984","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला विद्युत वितरण उपखंड पर मुख्य अभियंता ने लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला विद्युत वितरण उपखंड पर मुख्य अभियंता ने लगाई क्लास
विज्ञापन
गोला के विद्युत वितरण उपखंड पर मीटर रीडरों की क्लास लेते मुख्य अभियंता
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को विद्युत वितरण उपखंड गोला में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने बिलिंग एवं राजस्व कार्य का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की। मुख्य अभियंता ने क्लास लगा कर बिलिंग एवं राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन देख मीटर रीडरों और अभियंताओं की फटकार लगाई।
लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता एके सिंह ने राजस्व वसूली एवं बिलिंग का प्रदर्शन संतोषजनक न होने और फरवरी माह में व्यापक सुधार के लिए आवश्यक उपायों की गहन समीक्षा की। बिलिंग गुणवत्ता एवं प्रतिशत में सुधार के लिए एक किलोवाट से 9 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं की बिलिंग के लिए सीएसपीएल और 10 किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं की बिलिंग के लिए आईएसएसपीएल एजेंसी को नियुक्त किया है।
बिलिंग एजेंसियों द्वारा तैयार किए बीट रजिस्टर के अनुसार डोर टू डोर सत्यापन करने, फीडर चार्ट दुरुस्त करने, सभी खंडों के जेई और एसडीओ को बिलिंग गुणवत्ता एवं प्रतिशत में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। बिलिंग एवं राजस्व वसूली में प्रदर्शन संतोषजनक न होने पर मुख्य अभियंता ने मीटर रीडरों, बिलिंग एजेंसी के अधिकारियों, अभियंता और एसडीओ की जमकर फटकार लगाई। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एमएम गर्ग, रामशब्द, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, एसडीओ विनीत कुमार वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।