{"_id":"6557b7af4d2ae5207d0a2687","slug":"chhath-puja-route-of-vehicles-will-change-from-three-places-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-9549-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : शहर में तीन जगहों से बदलेगा वाहनों का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : शहर में तीन जगहों से बदलेगा वाहनों का रूट
विज्ञापन
सेठघाट पर निरीक्षण करते सीओ सदर
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा के दिन शहर में तीन स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन रविवार दोपहर से सोमवार की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। पूजा स्थल सेठघाट के करीब चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बैरियर लगाए गए हैं। सेठघाट पर बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
शहर के सेठ घाट पर छठ पूजा का आयोजन होता है। 15 से 20 हजार लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर के पास मेला लगता है। अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। छठ पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासन सजग है। पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन का खाका खींचा गया है। सेठघाट की यातायात व्यवस्था को तीन सेक्टर में बांटा गया है।
छठ पूजा के दिन सेठ घाट पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। सैंधरी बाईपास, मेला मैदान और इमली तिराहे से रूट बदला जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों को मेला मैदान से संकटा देवी चौराहे की ओर भेजा जाएगा। पूजा स्थल जाने वाले वाहन ही मेला मैदान से इमली तिराहे की ओर जाएंगे। इमली तिराहे से मेला मैदान जाने वाले वाहनों को मिश्राना की ओर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर पार्किंग का इंतजाम
सेठघाट आने वाले श्रद्धालुओं, सुरक्षाकर्मियों, मेला कमेटी के सदस्यों के वाहनों के लिए पूजा स्थल के आसपास चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था को दो सेक्टरों में बांटा गया है। सेठ घाट तिराहे से आने वाले वाहनों को मंदिर के करीब बाग में खड़ा किया जाएगा। सैधरी बाईपास से कुछ दूरी पर आलू गोदाम होकर सेठ घाट पहुंचने वाले वाहनों के लिए खाली प्लॉटिंग और बाग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
दो स्थानों पर बैरियर, नियमों के पालन की अपील
छठ पूजा स्थल के आसपास दो स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था पहली और दूसरी पार्किंग के पास की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है। वाहन को अपनी ही लेन में चलाने को कहा गया। छठ पूजा स्थल पर किसी प्रकार की समस्या होने पर श्रद्धालु कंट्रोल रूम नंबर 9454417444, सदर कोतवाली के सीयूजी नंबर 9454403784 व यातायात प्रभारी के मोबाइल नंबर 8887019112 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जारी किया गूगल मैप का मानचित्र
छठ पूजा के लिए श्रद्धालु आसानी से सेठघाट पहुंच सके इसके लिए यातायात पुलिस ने गूगल मैप के जरिए मानचित्र जारी किया गहै। इसमें पूजा स्थल के आवागमन के मार्ग और पार्किंग स्थलों को दर्शाया गया है।