फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhath festival will start tomorrow after Nahai-Khaay

Lakhimpur Kheri News: कल से नहाय-खाय के बाद शुरू होगा छठ उत्सव

Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival will start tomorrow after Nahai-Khaay
बांकेगंज में छठ पूजा के लिए बेदी बनकर तैयार। स्त्रोत- श्रद्धालु।
बांकेगंज। क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के लोगों ने घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार से नहाय-खाय के बाद छठ उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। पूजा के लिए घाट पर बेदी बना ली गई है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर, सोहनरा भूड़, बरौंछा, जटपुरा आदि गांवों में पूर्वांचल समाज के लोग बसे हैं। अंबेडकर नगर गांव के लोगों ने बताया कि यहां के श्रद्धालु बड़ी नहर के तट पर पूजन करते है, लेकिन पिछले कई वर्षों छठ पूजा के समय नहर में पानी न होने से घरों के सामने गड्ढों में जल भरकर पूजन की परंपरा का निर्वहन करते हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे नाराज श्रद्धालुओं ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। उधर, सिंचाई विभाग के जेई एसएस सिंह ने बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई कार्य के लिए रोस्टर के मुताबिक पानी बंद किया गया है। सात दिसंबर के बाद खीरी ब्रांच नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed