फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHC Pasgawan: Two patients being admitted on one bed

सीएचसी पसगवां : एक बेड पर भर्ती किए जा रहे दो मरीज

Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
CHC Pasgawan: Two patients being admitted on one bed
पसगवां। सीएचसी क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। इसके अलावा मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि मरीजों की बढ़ती संख्या से सीएचसी पर बेड कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहने के लिए सीएचसी 30 बेड की है, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 17 बेड हैं। अधीक्षक का दावा है कि सीएचसी पर पूरे 30 बेड हैं। इसमें सात बेड लेबर रूम में, दस बेड जनरल वार्ड एवं पांच बेड का इमरजेंसी वार्ड में हैं। आठ बेड बुखार रोगियों के लिए रिजर्व हैं। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थित यह बन गई है कि एक बेड पर दो दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। सीएचसी के सूत्र बताते हैं कि अस्पताल में दवाओं तक का अभाव है। इसलिए मरीजों को पूरी दवा भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


दवाओं की है कमी, इसलिए नहीं लगा पा रहे शिविर
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा बताते हैं कि मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक तीस हजार की ओपीडी हुई थी, लेकिन इस बार 38 हजार मरीज देखे गए। गांवों में संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है, लेकिन दवाओं की कमी के चलते शिविर नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed