{"_id":"6442e17b1a81e1924101f2f7","slug":"chatbot-app-will-help-students-lakhimpur-news-c-4-1-132753-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चैटबॉट एप बनेगा छात्र-छात्राओं का मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चैटबॉट एप बनेगा छात्र-छात्राओं का मददगार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को चैटबॉट एप की सुविधा मिलेगी। इससे छात्र-छात्राएं घर पर रहकर भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो लाइब्रेरी से लेकर विशेषज्ञों से सवाल पूछने तक की सुविधा होगी।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एप के प्रति जागरूक करने और शिक्षक-छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कहा है। इसके तहत सभी प्रधानाचार्यों को स्कूल में एप के क्यूआर कोड का प्रिंट लगवाने के लिए निर्देशित कर दिया है, ताकि विद्यार्थी इसको स्कैन कर लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय ऑनलाइन शिक्षा शुरू हुई। वहीं अब डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की ओर से प्रयास जारी है। इसी के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के लिए चैटबॉट एप की सुविधा शुरू की है।
उन्होंने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए चार चैटबॉट बनाए गए हैं, जो एक ही एप में उपलब्ध होंगे। इसमें निपुण भारत प्रश्नोत्तरी, मैथ्स प्रैक्टिस, वीडियो लाइब्रेरी और सवाल पूछने की भी सुविधा मिलेगी। इससे पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी बेहतर तरीके से कर सकेगें।
विज्ञापन
छात्रों को रिवीजन में मिलेगी मदद
डीआईओएस ने बताया कि एप के माध्यम से छात्र-छात्राएं हर सप्ताह कक्षा में पूरे हुए सिलेबस पर आधारित सवालों का रिवीजन कर सकेंगे। एप का प्रयोग करने के लिए छात्रों को अपने विद्यालय के कोड आदि की सूचना देनी होगी। इसमें हिंदी या अंग्रेजी माध्यम चुनना होगा। फिर टॉपिक चुनकर और सवालों को हल करके तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गणित में कमजोर बच्चों के लिए कई समस्या सामने आती है। वह सवाल को हल करने में कई बार दिक्कत महसूस करते हैं। इससे गणित के कठिन सवालों को हल करने में मदद मिल सकेगी