फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chat pooja

उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का पारायण

Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
chat pooja
गोला के गोकर्ण तीर्थ पर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन शनिवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इसके लिए महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। शुक्रवार शाम अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं ने घर पर कीर्तन कर ठेकुआ प्रसाद तैयार किया और शनिवार की अल सुबह परिवारीजन एवं पूजन सामग्री साथ लेकर सेठ घाट पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

छठ का दूसरा अर्घ्य देने के लिए उल्ल नदी के घाट पर सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं इकट्ठा होने लगीं। पानी में खड़े होकर महिलाएं हाथों में सूप, कोसी लेकर पारंपरिक गीत गाते हुए सूर्यदेव से जल्द उगने की प्रार्थना करने लगीं। छठ पर्व को लेकर सेठघाट परंपरागत गीतों के बीच धूप, दीप से महक उठा। सूर्य भगवान के दर्शन देते ही व्रती महिलाओं ने कतार में खड़े होकर विधि विधान से पूजन कर अर्घ्य दिया और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना करते हुए व्रत का पारायण किया। पूजन के लिए सजधज कर इकट्ठा हुईं महिलाओं के अर्घ्य देने के समय नदी घाट की रौनक देखते ही बनती थी। इसके बाद घर आकर महिलाओं ने ठेकुआ का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के तट पर सुबह से ही सुहागिनों ने बांस की टोकरी, सूप में फल, पूजा का सामान रख गन्ने के साथ वेदी सजा ली। परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची महिलाओं ने गोकर्ण तीर्थ के शीतल जल में खड़े होकर लोटे में जल, दुग्ध लेकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया, जिसके साथ चार दिन के छठ महाव्रत के अनुष्ठान का पारायण किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने गोकर्ण तीर्थ पर पहुंचकर महिलाओं को छठ महापर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकरा। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा लैलूननगर में छठ पूजा पर महिलाओं ने अपने परिवार की सुख शांति एवं संतान के दीर्घायु की कामना की। व्रती महिलाओं कमला यादव, माया देवी, सरिता देवी ने फल, फूल, मेवा, गन्ने से पूजा कर छठ मइया के गीत गाए।
बग्घून। गोमती नदी के मरी घाट, सेहरा घाट तट पर सुहागिनों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान प्राप्ति और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
पलियाकलां। छठ पूजा को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ चीनी मिल परिसर में लगी रही। महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही निर्जला व्रत तोड़ा।
महंगापुर। एसएसबी गदनियां मुख्यालय समेत आसपास इलाके के गांवों में छठ पर्व पर शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत तोड़ा। एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर कमानडेंट मुन्ना सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी व जवान समेत उनका परिवार मौजूद रहा।
धनगढ़ी-नेपाल। छठ पर्व को लेकर मधेशी निवासियों ने सीमा पर स्थित मोहाना नदी पर जाकर शनिवार की सुबह विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
संपूर्णानगर। छठ पर्व को लेकर बमनगर, सुमेरनगर, विष्णुपुरी, मुरारखेड़ा, गिरधरपुरी, सिंगाही खुर्द में शनिवार को सुबह महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। सिंगाही खुर्द में बने छठ घाट पर श्री छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मानते हुए रामबरन कुशवाहा म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। काली माता ट्रस्ट ने नि:शुल्क चाय की व्यवस्था कराई।
.....
युवतियों ने ली सेल्फी
सूर्य भगवान के जल्द उगने की विनती करने से लेकर अर्घ्य देने तक के पल कैद करने के लिए व्रती महिलाओं के घरवालों में फोटो खींचने की होड़ रही। उधर पूजन करते समय युवतियां भी सेल्फी लेेती रहीं।
......
डीएम ने रात में पहुंचकर पूजा स्थल का लिया जायजा
छठ पूजा को लेकर शुक्रवार रात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल के साथ सेठघाट पहुंचे। उन्होंने पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेकर लोगों को कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की नसीहत दी।

........
सदर विधायक और एसडीएम रहे मौजूद
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय सदर विधायक योगेश वर्मा और एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। व्रती महिलाओं के अर्घ्य देने तक नाव से नदी में गश्त भी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed