फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Charas seized on Indo-Nepal border two smugglers arrested in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ी गई 22.4 किलो चरस, आगरा के दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 06:09 PM IST
सार

कार सवार दो युवक नेपाल से मादक पदार्थ लेकर आए थे। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग में दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में कार से 22.4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। 

विज्ञापन
Charas seized on Indo-Nepal border two smugglers arrested in Lakhimpur kheri
एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात भारत-नेपाल सीमा पर 22.4 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप पकड़ी। आगरा निवासी दो तस्कर कार से मादक पदार्थ ले जा रहे थे। कार्रवाई के लिए उन्हें तिकुनिया कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


एसएसबी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 28 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे खखरौला कैंप टीम ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध वाहन को सीमा स्तंभ 703/1 से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में रोका। तलाश ली तो उसमें 22.4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। वाहन में मौजूद दो तस्करों को भी एसएसबी ने पकड़ा। खलील अहमद एवं शौकीन निवासी फतेहपुर सीकरी जिला आगरा को गिरफ्तार कर वाहन सहित कार्रवाई के लिए थाना तिकुनिया ले जाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: खिलौना उड़ाकर फैलाई जा रही अफवाह, बरेली-बदायूं में पुलिस के हाथ लगे 'ड्रोन', जांच में सामने आई हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अर्चित तिवारी के नेतृत्व में पांच जवानों ने वाहन और दोनों तस्करों की तलाशी सहायक कमांडेंट रोनक त्यागी की मौजूदगी में की। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सहित तीन पुलिसकर्मी शामिल रहे। सहायक कमांडेंट रोनक त्यागी ने बताया कि एसएसबी सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार मुस्तैदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed