फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Changes were made in the jurisdiction of eight inspectors and four sub-inspectors

Lakhimpur Kheri News: आठ निरीक्षकों और चार दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Changes were made in the jurisdiction of eight inspectors and four sub-inspectors
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन के इंस्पेक्टरों के अलावा उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती दी। कुछ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन

मीडिया सेल के अनुसार निरीक्षक रामखेलावन को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ, बृजेश द्विवेदी को प्रभारी महिला मिशन शक्ति सेल, हरिप्रकाश यादव को प्रभारी फील्ड यूनिट, इंद्रजीत सिंह को प्रभारी यूपी 112 और विवेक उपाध्याय को प्रभारी जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी) के साथ प्रभारी अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (सीसीटीएनएस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही मनीष कुमार सिंह को प्रभारी नफीस सेल, मनबोध तिवारी को प्रभारी नारकोटिक्स सेल तथा निरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी जनसूचना सेल के साथ प्रभारी चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पटेल सिंह राठी को ओयल से थाना नीमगांव भेजा गया है, जबकि धनंजय शुक्ला को रामापुर चौकी से हटाकर लाइन भेजा गया है। डिंपल कुमार को प्रभारी ओयल और सिद्धांत पवार को रामापुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed