{"_id":"68d044207892fdfc5e0bfbe0","slug":"changes-in-gst-from-traders-to-women-everyone-is-happy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-156305-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में बदलाव : व्यापारियों से लेकर महिलाएं तक खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में बदलाव : व्यापारियों से लेकर महिलाएं तक खुश
विज्ञापन
रति शेखर
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के अवसर पर जीएसटी में किए गए बदलावों के बाद कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। इसका फायदा महिलाओं और घरेलू खरीदारों को सीधे मिलेगा। वहीं बाजारों में खरीदारी का माहौल है। इससे व्यापारियों में खुशी है।
केंद्र सरकार ने जीएसटी संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए नवरात्र के पहले दिन से केवल दो स्लैब 5 और 18 फीसदी रखने का निर्णय लिया है। पहले चार दरें (5, 12, 18 और 28 प्रतिशत) लागू थीं, लेकिन अब 12 और 28 प्रतिशत की दरें खत्म कर दी गईं हैं। इससे आज से दवाओं, दूध की बोतलों आदि के दाम कम हो जाएंगे।
रोजमर्रा की सामग्री पर कीमतें कम होने से महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। नवरात्र से त्योहारों की शुरूआत हो रही है। जरूरतों का सामान सस्ता होगा तो इसका फायदा सीधे हमारी बचत पर पड़ेगा।
विज्ञापन
रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर की दरें कम होंगी। वस्तुओं की डिमांड बढ़ेगी, इससे किचन और घर का बजट भी सुधरेगा। पहले कई महंगी चीजों को खरीदने से हमारा बजट बिगड़ जाता था, महिलाओं के लिए यह कदम वाकई सराहनीय है। -रति शेखर, गृहणी
नवरात्र के पहले दिन सरकार ने जो तोहफा दिया है, वह स्वागत योग्य है। कर में कमी होने से इसका असर खाद्य पदार्थों व प्रतिदिन में काम आने वाली सामग्री पर होगा। निश्चित ही महिलाओं यह बचत अब महिलाओं के खाते में जाएगी। - पूनम मित्तल, गृहणी
यह बदलाव सिर्फ त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे साल बाजार और अर्थव्यवस्था को गति देने वाला कदम है। पहले कई दवाएं मरीजों को बजट बिगाड़ देती थी, लेकिन अब कीमत कम होने से मरीजों को काफी आराम मिलेगा। -संजय अग्रवाल, दवा व्यापारी
इस फैसले से कारोबार बढ़ने की संभावना है। जीएसटी कम होने से माल सस्ता मिलेगा तो इसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। -प्रकाश गुप्ता, किराना व्यापारी