{"_id":"480974c6ab3681afc95bd01a86be79cf","slug":"chandramohan-all-set-to-become-chairman-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमोहन का अध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमोहन का अध्यक्ष बनना तय
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी चुनाव के लिए मतगणना रविवार को देर रात तक जारी रही। दिन भर वकीलों की दिलचस्पी मतगणना रुझानों को लेकर बनी रही। देर शाम तक वोटों की गिनती जारी रही, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमोहन सिंह ने प्रतिद्वंदी अनुराग तिवारी पर निर्णायक बढ़त बना ली थी, तो मंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला का निर्वाचन तय है।
चुनाव समिति में शामिल वकील तो अपनी ड्यूटी पर सुबह ही पहुंच गए, लेकिन प्रत्याशी और समर्थक भी बड़ी संख्या में मतगणना शुरू होने से पहले ही पहुंच गए थे। मतगणना के लिए 50-50 वोटों के राउंड बनाए गए कुल 1556 वोट की गिनती के लिए 31 राउंड में गिनती कराये जाने का फैसला लिया गया। देर शाम तक वोटों की गिनती जारी रही। 25 राउंड की गिनती पूरी की जा चुकी थी, जिसमें चंद्रमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग तिवारी से 51 वोटों से बढ़त बना ली थी। तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से मोहम्मद सिद्दीक खां से निर्णायक बढ़त बना ली थी। तो मंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत गुप्ता पर 161 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली थी।
वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 24 राउंड तक प्रदीप चौधरी राजेश मिश्र से 18 वोट आगे थे। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश मौर्य निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय राय पर 182 वोट की रिकार्ड बढ़त बना ली थी जो निर्णायक है। वहीं संयुक्त मंत्री पद के लिए मुनेंद्र त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव और सौरभ दीक्षित का निर्वाचन तय है जबकि संजय अवस्थी निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में 58 वोट से पीछे चल रहे है। वहीं गवर्निग कांउसिल के लिए घनश्याम द्विवेदी, शमशुललका सिद्दीकी और श्याम किशोर वर्मा और कनिष्ठ वर्ग के लिए अशोक अवस्थी, उत्तम कुमार राज, हरिओम श्रीवास्तव ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।