{"_id":"65da483d5c6444560f057998","slug":"chandanchowki-gauriphanta-road-will-shine-with-rs-1192-crore-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115076-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 11.92 करोड़ से चमकेगा चंदनचौकी-गौरीफंटा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 11.92 करोड़ से चमकेगा चंदनचौकी-गौरीफंटा मार्ग
विज्ञापन
जितिन प्रसाद
लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग ने पलिया के थारू क्षेत्र के चंदनचौकी-गौरीफंटा मार्ग के लिए 11.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। 5.57 किमी लंबी जर्जर सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे दुधवा और थारू क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ सकेगी और थारू क्षेत्र का विकास हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि यहा मार्ग अन्य जिला मार्ग श्रेणी का है। बता दें कि यह मार्ग भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चंदनचौकी की आबादी को जोड़ता है। चंदनचौकी के आसपास थारू जनजाति की आबादी निवास करती है। स्थानीय बाजार चंदनचौकी में भारत और नेपाल दोनों देशों की जनता खरीदारी के लिए जुटती है।
एसएसबी चौकी, थारू जनजाति के विकास का कार्यालय, व पर्यटन की दृष्टि से थारू शिल्पग्राम भी विकसित किया गया है। यह मार्ग दुधवा टाइगर रिजर्व में होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से भी अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर टेंडर करवाकर इस काम को शुरू कराया जाएगा। दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा।