फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chamoli jal pralay

लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए अधिकारियों की टीम रुद्रप्रयाग पहुंची

Thu, 11 Feb 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
chamoli jal pralay
लखीमपुर खीरी। चमोली त्रासदी में जिले के लापता 34 मजदूरों में से दो के शव मिल चुके हैं। लापता इन मजदूरों में एक शाहजहांपुर का भी शामिल है। लखीमपुर खीरी के शेष 31 मजदूरों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की टीम उत्तराखंड भेजी है, जिसमें पलिया के एसडीएम डॉ अमरेश मौर्य भी शामिल हैं। वह बुधवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे, उनके साथ टीम में सहारनपुर के एडीएम, बिजनौर के एएसपी क्राइम और फ्लड कंट्रोल के एक अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह टीम उत्तराखंड के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेगी और वहां राहत बचाव कार्य के दौरान मिलने वाले शवों की शिनाख्त कराएगी। रुद्रप्रयाग से एसडीएम पलिया डॉ अमरेश मौर्य ने बताया कि बाबुपुरवा निवासी सूरज के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराने के बाद उसके घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया है, जिससे वह बृहस्पतिवार को शव लेकर गांव पहुंचेंगे। चार शवों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे अन्य प्रदेश के मजदूरों के शव होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सूरज का शव चमोली से करीब 100 किमी दूर रुद्रप्रयाग में मिला था, जहां परिजन ने शिनाख्त की थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि 32 लापता मजदूरों में से एक मजदूर शेर सिंह पुत्र दीनदयाल शाहजहांपुर का निवासी है, जो अपनी ससुराल निघासन क्षेत्र में रहने के दौरान रिश्तेदारों के साथ गया था। इसलिए शाहजहांपुर प्रशासन ने भी उसका नाम अपने जिले के लापता मजदूरों की सूची में भेजा है। इससे जनपद के लापता मजदूरों की संख्या अब 31 रह गई है।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को मिलेगी दो-दो लाख सहायता
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन दो मजदूरों अवधेश निवासी इच्छानगर और सूरज निवासी बाबुपुरवा के शव मिले हैं, उनके परिजन को शीघ्र ही दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार से घोषित सहायता राशि मिलने पर पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed