फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chamber of Commerce president arrested on charges of sexual harassment

Lakhimpur Kheri News: यौन शोषण के आरोप में व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chamber of Commerce president arrested on charges of sexual harassment
लखीमपुर खीरी। शहर में किराये पर रह रही एक युवती ने सिंगाही के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर शादी के नाम पर झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से झारखंड निवासी एक युवती शहर के ही एक मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहती है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी राजीव गुप्ता (65) निवासी सिंगाही से उसकी मुलाकात हुई। राजीव सिंगाही के बड़े व्यापारी हैं। साथ ही उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी हैं। राजीव नगर पंचायत से चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुका है। आरोप है कि राजीव ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके युवती के पास पर्याप्त साक्ष्य भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

शादी करने की बात से मुकर जाने के बाद युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजीव गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले से ही आपराधिक इतिहास है। वह कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी ने लगाए युवती पर गंभीर आरोप
पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जब पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई तो आरोपी की पत्नी सीमा भी पीछे से कोतवाली पहुंच गई, जहां पर सीमा ने पुलिस के सामने युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि करीब 10 महीने पहले उक्त युवती उनके राजगढ़ वाले मकान में कमरा किराये पर लेने के लिए आई थी। उसे कमरा नहीं दिया। उसे दूसरी जगह कमरा दिलवा दिया, तब से वह राजीव गुप्ता के संपर्क में आ गई। आरोप है कि झूठ बोलकर राजीव गुप्ता से युवती ने 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद एक कार्यक्रम होने की बात कहकर युवती ने पति राजीव को अपने कमरे पर बुलाया, जहां पर युवती के साथ उसके कमरे पर पहले से ही छह लोग मौजूद थे। वहां पर एक वीडियो बनवाया गया। उसी वीडियो को आधार बनाकर युवती ने राजीव से पांच लाख रुपये मांगे। पत्नी सीमा ने बताया कि रुपये न देने पर युवती ने दुष्कर्म में जेल भिजवा देने की धमकी भी दी थी।

वर्जन
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राजीव गुप्ता के खिलाफ शारीरिक शोषण की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का चालान भेजा गया है। आरोपी की पत्नी ने भी युवती के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
रमेश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed