फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Challan on overloading, issue in headlines due to entry of Municipal President

Lakhimpur Kheri News: ओवरलोडिंग पर चालान, पालिकाध्यक्ष की एंट्री से मामला सुर्खियों में

Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Challan on overloading, issue in headlines due to entry of Municipal President
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को पालिकाध्यक्ष के परिचित की गाड़ी का ओवरलोडिंग में चालान हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि शाहजहांपुर के बंडा निवासी व्यापारी लक्ष्य सिंह की फ्लोर मिल से पिकअप में आटा लोड होकर गोला आ रहा था। खुटार रोड पर संसारपुर के निकट पीटीओ डॉक्टर कौशलेंद्र ने चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग में चालान कर वाहन को हैदराबाद थाने में खड़ा कर दिया। पिकअप चालक राजू सिंह के जानकारी देने पर पालिकाध्यक्ष ने पीटीओ को वाहन छोड़ने के लिए कहा। इस बीच जवाब मिला कि चालान हो चुका था। परिचित की गाड़ी के चालान से नाराज पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 23 जनवरी से धरना प्रदर्शन करने की बात कही। वहीं, चालक राजू सिंह का कहना है कि 40 हजार रुपये न देने पर चालान किया गया।

उधर, पीटीओ कौशलेंद्र ने बताया कि ओवरलोडिंग व कागज न होने पर चालान किया गया था। बाद में सिफारिश की गई थी। कार्रवाई होने के बाद ऐसे आरोप लगाना आम बात है। हमारे पास सारे रिकॉर्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed