फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Central and UP government stops taking names of farmers: Baghel

किसानों का नाम लेने से रोकती है केंद्र और यूपी की सरकार : बघेल

Thu, 23 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Central and UP government stops taking names of farmers: Baghel
मंच पर भूपेश बघेल का स्वागत करते कांग्रेसी।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नकहा ब्लॉक में आयोजित जनसभा को संबोधित किया
विज्ञापन

किसानों को दाम, मजदूरों को काम और महिलाओं को सम्मान का दिया नारा
लखीमपुर खीरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार किसानों का नाम लेने से रोकती है। ऐसा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुआ है। उन्होंने किसानों को दाम, मजदूरों को काम और महिलाओं को सम्मान का नारा देते यूपी में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। नकहा ब्लाक में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में उन्होंने कें द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की।
भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। क्योंकि इस कार्यक्रम में आने के लिये उनके कार्यकर्ताओं से जिला प्रशासन ने लिखित में लिया कि वह तिकुनिया कांड और किसानों की बात का जिक्र अपनी सभा में नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पुलिस और अफसरों को खुली छूट दी गई है। मंच से उन्होंने कहा कि उन्होंने किसान का नाम लिया, तिकुनिया कांड की चर्चा की और टेनी के इस्तीफे की भी मांग की। अब जिला प्रशासन जो चाहे कर सकता है। बघेल ने जनता के बीच किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हक में लड़ाई लड़ने का एलान किया। कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। मजदूरों को काम दिया जाएगा और महिलाओं का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

हेलीपैड पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीतापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुभाष राजवंशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, मोनिश अली नकवी, रियाज अहमद मोनू और तारिक हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनिया के पीड़ितों में मिले बघेल
दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर नकहा ब्लॉक के केवलपुरवा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में पहुंचे भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ साथ तिकुनिया कांड में मारे गए किसान धौरहरा के नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर व उनके पुत्र जगदीप सिंह और निघासन के मृतक पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन व उनके पिता रामदुलारे कश्यप से भी मुलाकात की। इस दौरान बघेल ने परिजन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह ढाई महीने पहले उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती। इसके बाद वह मंच की ओर रवाना हो गए।
मंच से गुजरात मॉडल बनाम छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में दो मॉडल की चर्चा होती है। एक गुजरात और दूसरा छत्तीसगढ़ का मॉडल। सात साल पहले पीएम ने गुजरात मॉडल की बात की थी। लेकिन, गुजरात मॉडल कहीं नहीं दिख रहा है। पूरा देश गुजरात मॉडल को भुगत रहा है। कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने जो बनाया केंद्र सरकार उसे बेच रही है। जबकि छत्तीसगढ कांग्रेस का मॉडल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2500 रुपया प्रति क्विटल धान खरीद रहे हैं। धान और गेहूं की कीमत 2500 रुपया प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है।
कौशल्या की ससुराल आने से रोकती है सरकार
भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल कहा जाता है, जो माता कौशल्या का मायका था, जबकि यूपी के अयोध्या में उनकी ससुराल। तो क्या वह उनकी ससुराल नहीं आ सकते। लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती।

अटेवा और रसोइयां संघ ने सौंपा मांग पत्र
खीरी टाउन। अटेवा ने पेंशन की मांग को लेकर भूपेश बघेल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। उधर, रसोइयां संघ ने भी परमानेंट नौकरी और वेतन वृद्दि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed