फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   celebration of vishwakarma jayanti

धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई, श्रद्धालुओं ने किया यज्ञ

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
celebration of vishwakarma jayanti
गोला के विश्वकर्मा मंदिर पर हवन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। भारतीय व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेला मैदान रोड पर प्रबंधक अशोक शुक्ला ने मां सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। गोविंद शुगर मिल के पूर्व इंजीनियर सुरेंद्र प्रसाद ने सभी उपकरणों की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मिल डायवर्जन रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य यजमान रामसेवक विश्वकर्मा, वरुण अग्रवाल, मोरध्वज शर्मा, महेश विश्वकर्मा से भगवान विश्वकर्मा पूजन कराकर हवन में आहुतियां दिलवाईं। प्रो रामअवतार विश्वकर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, सुनील शर्मा, विद्याधर शर्मा, पंडित जसकरन लाल आदि मौजूद रहे। गुलरिया चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कोरोना महामारी के कारण सादगी से की गई। यूनिट हेड निर्मल कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। पडरिया तुला श्री बालाजी पावन धाम में कस्बा बासियों ने हवन पूजन किया।
विज्ञापन

पलियाकलां। बजाज चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कलपुर्जो का पूजन करने के बाद प्रसाद बांटा गया। पूजन रामेंद्र मिश्र ने करवाया। यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार, प्रधान प्रबंधक इंजी एमएल चौधरी ने पूजा की। प्रधान प्रबंधक उत्पादन आरएस कुशवाहा, प्रधान प्रबंधक गन्ना सुनील कुमार डीगरा, उप प्रबंधक आईटी संदीप कटियार, भूपेंद्र नागर, केके दीक्षित, बाबू हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर। विद्युत उपकेंद्र में विश्वकर्मा पूजा हुई। एसडीओ संजय कुमार, जेई रजनीश कुमार, नागेन्द्र कुमार, जगतपाल, विकास मौजूद रहे।
मझगईं। त्रिलोकपुर विद्युत उपकेन्द्र पर विश्वकर्मा पूजा व यज्ञ का आयोजन किया गया। पूजन प्रेमसागर ने कराया। जेई विद्यासागर, राकेश कुमार, गोविंद बाजपेई, अंकित, मिथलेश, आशीष मौजूद रहे। भंडारे में धर्मपाल चौधरी, राजू चौरसिया, शिवनाथ ओझा, लल्लूराम चौरसिया, विनोद पांडेय समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मोहम्मदी। गुरुवार सुबह मंदिर पर विश्वकर्मा समाज के तमाम भाई बहन एकत्र हुए और हवन किया। राम भजन, राकेश शर्मा, कामता प्रसाद, श्रीकृष्ण शर्मा, छोटे लाल शर्मा, सुनील, रामसागर विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।

बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल स्थित शिव मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुमार दीक्षित ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सुशील कुमार गोड़, मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार सिंह, चीफ केमिस्ट राजेश कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर अरुण तिवारी, सुरक्षा प्रभारी एसएन सिंह ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। चीनी मिल के अवर अभियंता लुकमान अहमद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed