फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO on leave, complaints reduced to half on Employee Day

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ अवकाश पर, कर्मचारी दिवस में आधी रह गई शिकायतें

Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
CDO on leave, complaints reduced to half on Employee Day
विकास भवन में जनसुनवाई करते हुए पीडी सोभनाथ चौसरिया। स्रोत : कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित तीसरे कर्मचारी दिवस में कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के अवकाश पर होने से कार्यक्रम का असर फीका नजर आया। सीडीओ की अनुपस्थिति से कई कर्मचारी मायूस दिखे और कुछ बिना शिकायत दर्ज कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

कर्मचारी दिवस की अध्यक्षता सामान्यतः सीडीओ द्वारा की जाती है, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण परियोजना निदेशक (पीडी) सोभनाथ चौसरिया ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

पिछले कर्मचारी दिवसों में जहां 25 से 30 तक शिकायतें प्राप्त होती थीं, वहीं इस बार मात्र नौ प्रार्थना पत्र ही आए। कर्मचारियों का कहना है कि सीडीओ की गैरमौजूदगी के कारण कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सबसे अधिक पांच शिकायतें नलकूप विभाग से संबंधित रहीं। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2000 से पहले की है, इसके बावजूद उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।


इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग की दो, जबकि पंचायत विभाग और प्रांतीय रक्षक दल की एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। पीडी सोभनाथ चौसरिया और डीपीआरओ विशाल सिंह ने क्रमवार शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed