फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO inspected the district hospital in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: जिला अस्पताल में तीमारदार को हाथ में थमाई रोटियां, प्रभारी डीएम ने कर्मचारी को लगाई फटकार

Sat, 27 Jul 2024 08:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 08:12 PM IST
सार

प्रभारी डीएम अभिषेक कुमार ने जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, एक्सरे, पैथोलॉजी और किचन सहित सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CDO inspected the district hospital in Lakhimpur Kheri
प्रभारी डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी डीएम सीडीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके सामने अस्पताल के ठेका कर्मचारी ने महिला तीमारदार को हाथ में रोटियां थमाई गईं तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। थाली में रोटियां देने की बात कहते हुए संबंधित को फटकार लगाई। उन्होंने भर्ती मरीजों से खाने की गुणवत्ता के बारे में भी पूछताछ की।

विज्ञापन


उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्सरे, पैथोलॉजी और किचन सहित सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने ओपीडी हाल में डॉक्टरों के केबिन के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों से पूछा कि यहां दिखाने के लिए कोई रुपये पड़ते हैं क्या। मरीजों ने कहा, नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। पट्टी करने वाले कक्ष में औजारों को गंदा देख तत्काल साफ करने के लिए निर्देशित किया। इमरजेंसी वार्ड में घुसते ही लटक रही फाल्स सीलिंग को सही कराने के लिए कहा। वार्ड के स्टाफ नर्स काउंटर पर उपस्थिति रजिस्टर न मिलने पर नाराजगी जताई। एक्स रे-अल्ट्रासाउंड हाल में घुसते ही लोग उन्हें जमीन पर बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly Uday 2024: जितिन प्रसाद बोले, देश-दुनिया में चमक बिखेर रहीं बरेली की प्रतिभाएं; किया सम्मानित

उन्होंने हॉल में और कुर्सियां डलवाने को कहा। एक्सरे कक्ष में खड़े अतिरिक्त लोगों को बाहर रखने के लिए टेक्नीशियन को निर्देशित किया। पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन कक्ष में कर्मियों से जांचों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लैब इंचार्ज व सीएमएस से रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की। अस्पताल के प्रथम तल पर पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल हुए कांवड़ियों का हाल जाना। उनके साथ जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राजकुमार कोली, फिजिशियन शिशिर पांडे सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed