फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Uday 2024: जितिन प्रसाद बोले, देश-दुनिया में चमक बिखेर रहीं बरेली की प्रतिभाएं; किया सम्मानित

Sat, 27 Jul 2024 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Jitin Prasad says bareilly talented people are shining all over the world
बरेली उदय 2024 - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, अनुसंधान, हस्तशिल्प सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बरेली की प्रतिभाएं देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। यह सुखद पल है कि इन प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मुझे मौका मिला। प्रतिभाओं को निखारने में जो संभव होगा, वह करने के लिए मैं तैयार हूं। नैनीताल रोड स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में शनिवार को आयोजित बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में वाणिज्य और उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने ये बातें कहीं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली की हस्तियों को सम्मानित किया। 



Union Minister of State Jitin Prasad says bareilly talented people are shining all over the world
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि रुहेलखंड क्षेत्र की प्रतिभाएं विश्वभर में अपनी चमक बिखेर रही हैं। इन हस्तियों से मिलाने के लिए अमर उजाला ने जो पहल की है, इसके लिए बधाई देता हूं। देश अब बदल रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों की विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन राजनीति से उठकर देश के लिए काम करना है। आपसी मतभेद भुलाकर देश के उत्थान में सहयोग करें तो भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।

ये रहे सहयोगी
ऑटोमोबाइल पार्टनर कॉमर्शियल ग्रुप टोयोटा, एसोसिएट पार्टनर रामा श्यामा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, पॉवर्ड बाय राजश्री ग्रुप, वेन्यू पार्टनर द ग्रैंड निरवाना।

Union Minister of State Jitin Prasad says bareilly talented people are shining all over the world
बरेली उदय 2024 - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला सम्मान
प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी, हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स के मोहित आनंद, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के राजेंद्र अग्रवाल, कॉमर्शियल ग्रुप के चेयरमैन अरुण गुप्ता और शुभम गुप्ता, शिक्षक और लेखक प्रो. खालिद जावेद, बांस-बेंत फर्नीचर कारोबारी नत्थू हुसैन, होटल द ग्रैंड निरवाना के विक्की छाबड़ा, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल के कैप्टन राजीव ढींगरा, जरी-जरदोजी कारोबारी साकिर अली, श्री बांके बिहारी हीरो प्राइवेट लिमिटेड के निमित अग्रवाल, अजंता स्वीट्स के डायरेक्टर राम अवतार अहूजा और अमित आहूजा, अमरत्व से रीता सिंह और प्रेम राजपूत, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के उदित गोयल, आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र में होम साइंटिस्ट रहीं रंजना गुप्ता, एथलेटिक्स कोच अजय कश्यप, केटी इंफ्रा के एमडी तरुण जगोता, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. वेद मिश्रा, बरेली कॉलेज की प्रो. वंदना शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील टंडन, ट्रैक लर्निंग के अंकुर शरण, आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक डॉ. रूपसी तिवारी, वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार यादव, गोल्डन आई अपार्टमेंट के नरेश चंद्र अग्रवाल और अंकित अग्रवाल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अंशु सिंह गौतम, परीक्षा गुरु कॅरिअर एकेडमी के विक्रम चंद, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के निदेशक शशांक सक्सेना, श्री राधे होम्योपैथी के डॉ. चक्षु मिश्रा, डायबिटीज, सांस, हृदय व पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशाद हुसैन, एलाइट एकेडमी के प्रवीण सिंह राणा, प्राथमिक विद्यालय बौरिया की सहायक अध्यापिका राखी गंगवार, आइडियल क्लासेस के डायरेक्टर अर्जुन यादव, चंद्रकांति हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. पल्लव अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एकांश अग्रवाल, न्यूरो किड्स सेंटर के डॉ. शशांक मिश्रा, आकाश वेट्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आकाश गंगवार, श्री बालाजी फैशन के विजय कुमार, दीक्षित स्टडी प्वॉइंट के संजय दीक्षित, आई सर्जन डॉ. आफताब आलम, सांवरिया स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के वरुण गंगवार, लीगल सर्विसेज के अधिवक्ता अरविंद कन्नौजिया, नाइस मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. एमबी गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह, सीता रसोई के संचालक विजय बाटला, स्वैच्छिक रक्तदाता इकबाल सिंह बाले, समाजसेवी गिजाल सिद्दीकी, सेपकटाकरा खिलाड़ी खुशबू, पूर्व एडी हेल्थ एवं सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, बासु आई हास्पिटल के डॉ. महेंद्र सिंह बासु, बृंदा पोल्ट्री फार्म से एडवोकेट सीवी सिंह, वरिष्ठ कैंसर रोग चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह, वरिष्ठ सर्जन एवं क्रिटिकल केयर स्पेशियलिस्ट डॉ. विनोद राठौर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल सम्मानित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister of State Jitin Prasad says bareilly talented people are shining all over the world
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
'मैं बरेली का भी हूं... यहां के लोगों का मुझ पर पूरा अधिकार'
जितिन प्रसाद ने कहा कि बरेली का बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इस लिहाज से मैं बरेली से भी जुड़ा हूं। बरेली के लिए भी जो बेहतर होगा, वह कार्य करने में पीछे नहीं रहूंगा। सभी का मुझ पर अधिकार है। अगर कोई जरूरत है तो लोग मुझसे बेझिझक साझा कर सकते हैं। बरेली के लिए विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगा। उन्होंने आईवीआरआई की संयुक्त निदेशक डॉ. रूपसी तिवारी को आईसीटी टूल्स विकसित करने के लिए सराहा। सहयोग का आश्वासन दिया। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में आईवीआरआई कृषि विज्ञान केंद्र से सेवानिवृत्त रंजना गुप्ता के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
Union Minister of State Jitin Prasad says bareilly talented people are shining all over the world
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

सीबीगंज स्थित आईटी पार्क से संवरेगा बरेली
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि बरेली के सीबीगंज में आईटी पार्क का निर्माण चल रहा है। इसके पूरा होनेे के बाद देश की नामचीन सॉफ्टवेयर कंपनियां यहां आएंगी। इससे बरेली की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं का प्रवास थमेगा। बता दें कि, बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की दो एकड़ भूमि पर आईटी पार्क निर्माणाधीन है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया को निर्माण का जिम्मा मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed