{"_id":"6894f989d6d70b991f03e86a","slug":"cdo-found-15-out-of-30-employees-absent-action-will-be-taken-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-152690-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीडीओ को 30 में 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीडीओ को 30 में 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ब्लाक का निरीक्षण करते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत : सूचना
लखीमपुर खीरी/गोकरर्णनाथ। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को कुंभी गोला ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया तो ब्लॉक की पोल खुल गई। सीडीओ को 30 में आधे यानी 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी का वेतन रोकने व एक दिन की कटाने करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाहों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
सीडीओ के निरीक्षण में 10 संविदा और पांच नियमित कर्मचारी बिना सूचना गायब मिले। निरीक्षण के दौरान छतें जगह-जगह से टपकती मिलीं, जिससे कर्मचारी परेशान दिखे। सीडीओ ने बीडीओ को छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भी देखा, जहां काम बंद मिला। मजदूर नदारद थे और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल कार्य शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
गरथनिया में महीनों से बंद मिली जल परियोजना
ब्लाॅक के बाद सीडीओ ने रायपुर ग्रंट और गरथनिया का औचक निरीक्षण किया। गरथनिया में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन परियोजना का जायजा लिया, जो कई महीनों से बंद मिला। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त कर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि तत्काल काम शुरू कराएं।
कार्यस्थल पर गायब मिले मजदूर, मस्टर रोल में मिली गड़बड़ी
सीडीओ ने ग्राम पंचायत रायपुर ग्रंट में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मजदूर अनुपस्थित पाए गए, जबकि मस्टर रोल में पिछले कई दिनों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इससे गंभीर अनियमितता की आशंका जाहिर होती है। इस पर सीडीओ ने डीसी मनरेगा को जांच कर दोषियों के विरुद्ध रिकवरी की कार्यवाही के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है।