फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE: Candidates said - Chemistry paper was easy.

सीबीएसई : परीक्षार्थी बोले- सरल आया केमिस्ट्री का पेपर

Thu, 27 Feb 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Candidates said - Chemistry paper was easy.
परीक्षा केंद्र अजमानी इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पेपर देकर बाहर निकलते बच्चे।
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को सीबीएसई 12वीं में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई, जो डेढ़ बजे तक चली। 10 केंद्रों पर संपन्न होने वाली रसायन विज्ञान की परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र सरल होने की बात कही।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार सीबीएसई की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं में करीब 7300 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें दसवीं में करीब 4100 और 12वीं में करीब 3200 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को संपन्न होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी। बृहस्पतिवार को जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस विषय के लिए कुल 1900 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान 1869 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 31 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र ठीक आया था। जिस तरह से तैयारियां कराई गई थीं, ठीक उसी प्रकार से पेपर आया। फिलहाल पेपर देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 23 बच्चे रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार से संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं का भी आगाज हो गया। पहले दिन की परीक्षा में कुल 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा संपन्न हुई। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन अनिवार्य संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय के लिए 76 छात्र व 16 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें से 64 छात्र व 13 छात्राएं उपस्थित रहीं।

वहीं 12 छात्र और तीन छात्राओं ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी। इधर, उत्तर मध्यमा प्रथम में 56 छात्र-06 छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 50 छात्र और चार छात्राएं उपस्थित रहीं। छह छात्र और दो छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा यानि कक्षा-10, उत्तर मध्यमा यानि कक्षा-11 एवं पूर्व मध्यमा यानि कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही हैं।
कक्षावार पंजीकृत छात्र
पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष- 92
उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष - 62
उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष- 38

परीक्षा केंद्र अजमानी इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पेपर देकर बाहर निकलते बच्चे।

परीक्षा केंद्र अजमानी इंटरनेशनल स्कूल से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पेपर देकर बाहर निकलते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed