फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught cheating gang in the name of enchanting glass

करामाती गिलास के नाम पर ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Sat, 20 Nov 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Caught cheating gang in the name of enchanting glass
पकड़े गए आरोपी।
स्वाट टीम ने की कार्रवाई, चार अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन

12 मोबाइल, एक नकली सोने की ईंट, एक तांबे का गिलास आदि उपकरण बरामद
लखीमपुर खीरी। स्वाट टीम क्राइम ब्रांच ने करामाती गिलास के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए शुक्रवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 12 मोबाइल, एक नकली सोने की ईंट, एक तांबे का गिलास एवं ठगी के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। कोतवाली सदर में चारों अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा गया है।

निघासन क्षेत्र में करामाती गिलास, नागमणी आदि वस्तुओं के नाम पर ठगी का धंधा अरसे से चलता आ रहा है। कई गिरोह पकड़े भी जा चुके हैं। फिर भी इस क्षेत्र में ठगी के नए गिरोह सक्रिय हो रहे हैं। इस बार लखनऊ का ठग गिरोह लोगों को अपना शिकार बनाने आया था, जिसकी मुखबिर से सूचना मिलते ही एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने निघासन क्षेत्र के गांव सनवानीपुरवा में दबिश देकर जसीम अहमद पुत्र रमजान अली निवासी संतकबीरनगर फैजउल्लागंज थाना मडियाव जनपद लखनऊ, महमूद अंसारी पुत्र युसुफ अंसारी निवासी खदरा निकट चौकी मदेयगंज थाना हसनगंज जनपद लखनऊ, मेराज अली सद्दकी पुत्र वाहिद अली सद्दकी निवासी आरतीनगर अंबेडकरनगर गढ़ी कनोरा थाना मानकनगर जनपद लखनऊ और रहमतुल्ला पुत्र समीम निवासी शिफा कॉलोनी कैंपल रोड थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को धर दबोचा। स्वाट टीम प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि इन अभियुक्तों के पास से 12 मोबाइल फोन, एक नकली सोने की ईंट, एक तांबे का गिलास, तीन लोहे का तार पड़े धान के दाने, छह छोटी बड़ी चुंबक, एक प्लास्टिक की डिब्बी में सादा धान, एक मोरपंखी, एक सीसा, एक एयर गन, एक डिब्बी छर्रा, नायलॉन का सफेद धागा, दो बैट्री सेल तार बल्ब सहित, पांच छोटे टार्च वाले बल्ब, एक जोड़ी नीले रबर के दस्ताने बरामद हुए हैं। प्रभारी ने बताया कि यह चारों आरोपी निघासन क्षेत्र में ठगी करने आए थे, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलते ही इन्हें पहले ही धर दबोचा गया। इससे ठगी होने से बच गई। स्वाट टीम में कांस्टेबल श्रीओम मिश्र, योगेश तोमर, सिकन्दर, विक्रांत चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed