फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle left inside the school, children outside

Lakhimpur Kheri News: स्कूल के अंदर छुट्टा गोवंश... बच्चे बाहर

Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cattle left inside the school, children outside
बैबहा स्कूल में बंद मवेशी
खमरिया। ब्लॉक धौरहरा के ग्राम सभा मटेहनी का मजरा बैबहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह से बंद करीब 100 छुट्टा गोवंशों की सुध अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं ली है। नतीजतन स्कूल में पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने क्षेत्र से इकट्ठा कर करीब 100 गोवंशीय पशु प्राथमिक विद्यालय बैबहा में बंद कर दिए थे। अगले दिन मंगलवार को एडीओ पंचायत आलोक शुक्ला, लेखपाल कैलाश यादव ग्राम विकास अधिकारी रजनी राणा ने ग्रामीणों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद से कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। इस दौरान ग्रामीण अपने स्तर से बंद मवेशियों के लिए चारे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। स्कूल में जानवर बंद होने ये बच्चों की पढ़ाई एक सप्ताह से ठप है। ग्रामीणों का कहना है हमें स्थाई समाधान चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed