फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Castism is cancer for the country: Maurya

छुआ छूत देश के लिए कैंसर: स्वामी प्रसाद मौर्य      

Sat, 26 May 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Castism is cancer for the country: Maurya
Swami prasad maurya
 नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2322 वीं जयंती पर हुए भव्य समारोह के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के विकास में जाति पाति छुआ छूत कैंसर की तरह है।  
विज्ञापन

सीजीएनपीजी कालेज में कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान के तत्वावधान में प्रवक्ता अनंतराम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुए जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक जलालाबाद नीरज मौर्य, क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भगवान गौतम बुद्ध व सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने डॉ. आरपी मौर्य द्वारा रचित नमो बुद्धाय जीवन दर्पण पत्रिका का विमोचन किया। अतिथियों ने समाज के मेधावी सानिया मौर्या, काजल मौर्या, निखिल मौर्या, आस्था, रूबी सहित 15 छात्र छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सदर चैराहा स्थित अशोक स्तंभ का पूजन किया। मुख्य अतिथि ने भाई चारे व प्रेम सौहार्द पर जोर दिया। मंच संचालन दिनेश कुमार मौर्या ने किया। संस्थाध्यक्ष रामकुमार मौर्य, आदर्श मौर्य, वीरपाल सिंह कुशवाहा आदि ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर जनार्दन मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, वीरपाल, जगवीर सिंह, राजाराम मौर्य, राजेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अशोक भवन का हुआ शिलान्यास 
निकटवर्ती गांव लक्ष्मनजती में क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान भवन बनवाने के लिए भूखंड दिया है। जिस पर कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्था द्वारा अशोक महान भवन बनवाया जाएगा। मुख्य अतिथि श्रम वं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री ने भवन का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटेवा ने श्रममंत्री को दिया ज्ञापन 
अटेवा के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में अरुण वर्मा, संजीव वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed