फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cashless payment and said Dijitel

कैशलेस एवं डिजिटेल पेमेंट की जानकारी दी

Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
- वाईडी कॉलेज में हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
विज्ञापन

- मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर हुई कार्यशाला

सोमवार को युवराज दत्त महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.डीएन मालपानी ने की। कार्यक्रम में छात्रों को कैशलेस व्यवस्था के साथ जनसेवा केंद्रों पर कैसे रोजगार प्राप्त करें, इसकी जानकारी दी गई।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर सोमवार को कॉलेज में हुए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा से हुई। अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. ज्योति पंत, वाणिज्य विभाग के डॉ. कमलेश बाबू एवं दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ.सुभाष चंद्रा ने इसका संयोजन किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान केंद्र के अनुज प्रताप सिंह एवं शोभित श्रीवास्तव ने छात्रों को कॉलेज स्टाप को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से डिजिटल पेमेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को साधारण एवं स्मार्ट फोन से ई-पेमेंट करने के बारे में जानकारी देकर कैशलेस व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। साथ ही यूएसएसडी मोबाइल वॉलेट, आधार कार्ड, आधारित भुगतान प्रणाली, यूपीआई, एटीएम के प्रयोग और इनके लाभ के बारे में बताया गया। वहीं, छात्रों को जनसेवा केंद्रों पर रोजगार पाने का तरीका बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य डीएन मालपानी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. अजय आगा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विशाल द्विवेदी, डॉ.एसके दुबे, डॉ. इष्ट विभु, डॉ.नूतन सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed