फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cashless ATM, the bank can not find the money

एटीएम कैशलेस, बैंक से भी नहीं मिल रहा पैसा

Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cashless ATM, the bank can not find the money
परेश्‍ाानी - फोटो : अमर उजाला
इक्का दुक्का चल रहे एटीएम पर लग रही लंबी कतार
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में भी कैश की कमी, लोग परेशान

 एक हजार और पांच सौ के नोटों की बंदी को पूरे बीस दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। पुराने नोट जमा करने वाले लोगों की भीड़ में कमी आई है लेकिन बैंक से धन निकासी को लेकर लोग अब तक परेशान हैं। बैंकों में कैश की कमी से लोगों को जरूरत भर पैसा नहीं मिल पा रहा है। शहर के अधिकतर एटीएम में पैसा नहीं है जिसके चलते इक्का दुक्का एटीएम ही चल पा रहे हैं। बाकी बंद पड़े हैं। जो एटीएम चल रहे हैं उन पर लंबी लंबी कतार लगी हैं। 
बैंकों से जरूरत भर का पैसा न मिल पाने के कारण शादी विवाह के इस मौसम में भी बाजार में सन्नाटा है लोग काम चलाऊ खरीद फरोख्त कर रहे हैं। लोगों को शादी विवाह में आने वाले मेहमानों की खातिरदारी और उन्हें उपहार आदि देने की चिंता सता रही है। हालत यह है कि इन दिनों लोगों को उधारी भी नहीं मिल पा रही है। कई लोगों ने अपने मांगलिक कार्य आगे बढ़ा दिए हैं तो कुछ शादी विवाह समारोह सादगी से निपटा रहे हैं। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस, यूनियन, कारपोरेशन आदि बैंकों में कैश की कमी के चलते खातेदारों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। लगातार दूसरे दिन इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पैसे निकालने पहुंचे ग्रामीणों से जब कैश न होने की बात कही गई तो उनके सब्र का बांध टूट गया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने गोला खुटार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर किसी तरह जाम खुलवाया। जिला सहकारी बैंक में कैश न होने से बैंक के चैनल में ताला डाल दिया गया। जिस से ग्रामीण परेशान हुए।
ममरी। कैश के अभाव में गनेशपुर की ओरियंटल बैंक में भुगतान ठप रहा। बैंक के बाहर लाइन में खड़े हरिनाम, सुंदर, रविंद्र कुमार, गुलाबराम, कुंदनलाल, दयावती, विमला देवी, मधुरानी, रामगुनी आदि का कहना है कि भुगतान न मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ा है। बैंक प्रबंधक सत्यपाल ने इसे अपनी मजबूरी बताया है। उधर इलाहाबाद और पंजाब नेशनल बैंक में दो हजार रुपये की दर से भुगतान किया गया। 
रोशननगर की यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में चार दिनों से कैश की कमी है। बैंक के बाहर नो करेंसी लिखकर टांग दिया गया है। 
महेवागंज खीरी। नोट बंदी के बाद बैंक मे कैश की भारी कमी देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित बैंकों का तो और भी बुरा हाल है। बैंक में आए दिन कैशलैस का बोर्ड दिखना अब आम हो गया है। बिन कैश के एटीएम खोखली गुल्लक साबित हो रहे हैं। एक आध एटीएम चालू भी है, तो उनमे लंबी लाइन देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। 
ओयल-खीरी। नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे स्थित स्टेट बैंक शाखा में लगने वाली लाइन के सड़क तक आ जाने के कारण अक्सर चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। 

भीखमपुर। कस्बे की बैंक में नकदी न आने के कारण दिनभर खाताधारक परेशान रहे। कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में आज नकदी नही आ पायी जिसके कारण खाताधारक सुबह से लाइन में लगे रहे लेकिन शाम तक पेमेंट न आने के कारण सभी शाम को निराश लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed