{"_id":"6572151e5a94d288420c9437","slug":"case-registered-for-fraud-of-rs-258-lakh-on-court-orders-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-10714-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोर्ट के आदेश पर 2.58 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोर्ट के आदेश पर 2.58 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी थाने के दो युवकों ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही दो युवकों पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर दर्ज हुआ है।
गांव सकेथू निवासी धीरज कुमार और पंकज ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गांव के ही सुनीत कुमार व कुकरा में रहने वाले बृजेश कुमार ने एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने पर प्रधानमंत्री योजना के जरिये प्रतिमाह 1500 रुपये दिलाने का लालच दिया। बैंक ले जाकर तीन हजार रुपये जमा कराए और खाता खुलवा दिया। साथ में ले गए सिम का नंबर खाते से लिंक करा दिया। पासबुक और मोबाइल सिम अपने पास रख लिया।
कुछ दिन बाद धीरज और पंकज को मिले नोटिस से पता चला कि खाते से रुपयों का लेनदेन हुआ है। धीरज के खाते से 1.65 लाख और पंकज के खाते से 93 हजार से अधिक रुपये निकाले गए। रुपये कहां से आए, खाताधारकों को इसकी जानकारी नहीं है। पीड़ितों ने खीरी थाने में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। संवाद