फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case registered against young man who blackmailed by making photo viral

Lakhimpur Kheri News: फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले युवक पर केस दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered against young man who blackmailed by making photo viral
फरधान। एक गांव निवासी युवती ने मैलानी इलाके के एक युवक पर फोन पर अभद्रता करने और फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले वह नोएडा में कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं पर मैलानी के सौखिया निवासी सूरज कुमार ने उसका नंबर लेकर बात करना शुरू कर दिया। युवक के परेशान करने पर उसने नौकरी छोड़ दी और घर वापस आ गई। घरवालों से आपबीती बताई तो परिजनों ने सिम बंद कर दिया।

बाद में युवक परिजनों के नंबर पर फोन कर अभद्रता करने लगा। आरोप है कि युवक उसकी फोटो वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत सूरज कुमार पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed