फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case on two accused who converted

Lakhimpur Kheri News: धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपियों पर केस

Sat, 05 Aug 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case on two accused who converted
निघासन पुलिस के हत्थे चढ़े धर्मांतरण के आरोपी
लखीमपुर/ निघासन। निघासन के परागीपुरवा में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ है। झाड़फूंक के बहाने ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। यह प्रत्येक बृहस्पतिवार को होता था। गांव के ही व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


गांव परागीपुरवा निवासी ध्रुव कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गांव के हरेराम के घर पर प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बरौठा निवासी शमसुद्दीन झाड़-फूंक करता है। गांव के लोगों को जमा कर तंत्र-मंत्र के बल पर भूत भगाने व मरीजों को ठीक करने का दावा करता है। हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा की बात कहकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता।
विज्ञापन

आरोप है कि शमसुद्दीन कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। लोगों से मोटी रकम वसूलता है। रुपये न मिलने पर बरबाद करने की धमकी भी देता है। यह भी बताया कि आरोपी के पास जादूटोना करने की सामग्री भी है। आरोपी शमसुद्दीन फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता है। पुलिस ने धर्मांतरण मामले की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपियों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया। दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed