फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case filed for abetment to suicide after 24 hours

24 घंटे बाद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed for abetment to suicide after 24 hours
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद मृतक की पुत्री का वीडियो वायरल होने से पूरा घटना क्रम ही बदल गया है। पहले जहां पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही थी वहीं अब आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर लेकर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लापता युवक का शव तीन दिन बाद मिला था, जिसके बाद मृतक की पुत्री का वीडियो वायरल हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वालों ने ही उसके पिता की हत्या की है। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से यह खबर छपने के बाद अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया। इसके बाद नीमगांव पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही अरविंद राज के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीमगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर शनिवार को मिली, इसलिए शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed