{"_id":"690f888a8fb9fb30ee0bf776","slug":"case-filed-against-three-for-cheating-by-opening-an-account-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-160542-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाता खुलवाकर ठगी के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाता खुलवाकर ठगी के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा
Sat, 08 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
निघासन। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच कस्बे में ठगों ने लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर यूपीआई के जरिये लेनदेन किया। खाताधारकों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के वार्ड इंद्रपुरी निवासी संदीप ने बताया कि उनकी मुलाकात दुबहा निवासी दिव्यांश मौर्य से हुई थी। दिव्यांश ने संदीप को कुछ लोगों के आधार कार्ड और फोटो जुटाने के लिए कहा और प्रति आधार कार्ड के बदले चार हजार रुपये देने का लालच दिया। उसके बहकावे में आकर संदीप ने अपने परिचितों मुकेश, उत्तम, आदर्श कन्नौजिया सहित करीब छह लोगों के दस्तावेज सुमित मौर्य निवासी मोहनलालपुरवा और शाहबाज निवासी बदलापुरवा को सौंप दिए।
इन लोगाें ने सभी के नाम पर स्टेट बैंक निघासन शाखा में खाते खुलवाए और एटीएम व पासबुक भी बनवाई। कुछ दिन बाद जब खाताधारकों ने जानकारी ली तो पता चला कि सभी खातों से यूपीआई के माध्यम से संदिग्ध लेनदेन हो रहा है। बैंक में पूछताछ करने पर पता चला कि सभी खातों में जमा धनराशि को होल्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि खातों में हेराफेरी कर रकम निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में शाहबाज निवासी तिकुनिया, दिव्यांश मौर्य निवासी दुबहा और सुमित निवासी मोहनलालपुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।