फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case against two brothers for misbehavior with JE and contract workers

Lakhimpur Kheri News: जेई और संविदा कर्मियों से अभद्रता मामले में दो भाइयों पर केस

Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case against two brothers for misbehavior with JE and contract workers
लखीमपुरखीरी। मनमाने तरीके से बिजली लाइन स्थानांतरित कर रहे धौरहरा के गांव मंगरौली निवासी दो भाइयों ने जांच करने पहुंचे जेई और संविदा कर्मियों से अभद्रता की। जेई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धौरहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई विकास सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे गांव मंगरौली में अनधिकृत रूप से बिजली लाइन स्थानांतरित किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी पर वह संविदा कर्मी निर्मल सिंह, छोटे व लल्लन के साथ गांव पहुंचे। गांव के मनोज व उनका भाई सोनू खंभे हटा रहा था।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर को भी दूसरी जगह लगा रहे थे। पूछने पर मनाेज और सोनू ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की गई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कर्मचारी से गाली-गलौज व विद्युत संशोधन अधिनियम के तहत मनोज व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed