{"_id":"62250b026f3f79599e774fa0","slug":"car-overturned-in-a-ditch-four-including-three-youths-of-the-same-family-died-lakhimpur-news-bly4774219138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी कार, एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटी कार, एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत
विज्ञापन
खाई में गिरी दुर्घटना ग्रस्त कार।
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ओदरहना गांव के पास रविवार सुबह हुआ हादसा
मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई शामिल, कार में थे पांच लोग
पड़ोसी रिश्तेदार की भी मौत, गंभीर रूप से जख्मी चालक अस्पताल में भर्ती
फरधान/मितौली। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ओदरहना गांव के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। चारों मृतक मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के रहने वाले थे। इनमें से तीन एक ही परिवार के थे, जबकि एक पड़ोसी और रिश्तेदार था।
घटना भीखमपुर निवासी संतकुमार के पुत्रगण अनुज 21, विवेक 18 और भतीजा हिमांशु 16 पुत्र राजकुमार मिश्र, रिश्तेदार अमन मिश्र 20 पुत्र पप्पू निवासी राजेंद्र नगर जिला गाजियाबाद व पड़ोसी विकास मिश्र 17 पुत्र सरोज मिश्र कार से गोला से अपने घर लौट रहे थे। संतराम मिश्र ने बताया कि शनिवार को यह सभी लोग गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर अपने मामा के यहां गए थे, जहां से रविवार को भीखमपुर लौट रहे थे। कार अमन चला रहा था।
सुबह नौ बजे के करीब ओदरहना गांव के पास लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पहले तो एक पेड़ से जा टकराई और फिर उसके बाद पलटी खाते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उन्हें कार से निकाला जाता तब तक कार सवार अनुज और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से विकास और विवेक को लखनऊ रेफर किया गया, जिसमें विकास ने सीतापुर के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। विवेक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल अमन मिश्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि करीब दस बजे घटना की सूचना मिली। तुरंत ही घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि घटना कैसे घटी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी अन्य वाहन से तो टक्कर नहीं हुई है।