फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   car fell into the water below the culvert on Pilibhit-Basti highway five people injured in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बेकाबू कार पुलिया से नीचे पानी में गिरी, पांच लोग घायल

Thu, 27 Feb 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

लखीमपुर से ऐरा खमरिया की ओर जा रही कार भदफर पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
car fell into the water below the culvert on Pilibhit-Basti highway five people injured in lakhimpur kheri
हाईवे के किनारे पानी में कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर नकहा के आगे भदफर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कस्बा नकहा से कुछ आगे पड़ोसी जिला सीतापुर की लहरपुर कोतवाली की भदफर पुलिस चौकी है। बृहस्पतिवार की सुबह लखीमपुर से ऐरा खमरिया की ओर जा रही कार भदफर पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी में गिर गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। भदफर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल मृत्युंजय पांडे, राजेंद्र पटेल व सुमित ने घायलों को पानी से निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी नकहा भिजवाया। वहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में रंजीत पुत्र राधेश्याम निवासी मोतीपुर बहराइच, अमित पुत्र भूपराम निवासी बीसलपुर पीलीभीत, मनोज पुत्र भजन लाल निवासी बीसलपुर पीलीभीत, सुरेंद्र वर्मा पुत्र गोविंद निवासी बीसलपुर पीलीभीत और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed