फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidates are preparing to change the party after seeing the proposed reservation

Lakhimpur Kheri News: प्रस्तावित आरक्षण देख उम्मीदवार कर रहे पाला बदलने की तैयारी

Sat, 03 Dec 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Candidates are preparing to change the party after seeing the proposed reservation
प्रस्तावित आरक्षण सूची से कई अनारक्षित वार्ड इस बार आरक्षित
विज्ञापन

अब तो बस यही कोशिश किसी तरह घर में बनी रहे सभासदी
बृहस्पतिवार को जारी हुई है चार पालिका, आठ नगर पंचायतों के वार्डों की आरक्षण सूची
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार रात जारी की गई प्रस्तावित आरक्षण सूची के बाद सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। प्रस्तावित आरक्षण सूची से कई अनारक्षित वार्ड इस बार आरक्षित हो गए हैं। इससे इन वार्डों के सदस्य अब पाला बदलकर दूसरे वार्ड से नगर की सरकार में शामिल होने की फिराक में हैं।
जिले की चार पालिका और आठ नगर पंचायतों के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब इस सूची पर सात दिन तक आपत्तियां ली जाएंगी। आरक्षण सूची को देखते हुए इस पर आपत्तियों की भरमार होने की आशंका है, क्योंकि चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कुछ दावेदारों ने जहां आपत्तियां दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है तो कुछ पाला बदलकर दूसरे वार्डों को अपनी चुनावी रणभूमि बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण बाद शासन की संस्तुति पर ही वार्ड आरक्षण को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित आरक्षण सूची के मुताबिक, राजगढ़ वार्ड 2017 में महिला के लिए आरक्षित था, लेकिन इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में कभी स्वयं और कभी पत्नी के माध्यम से वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे सभासद अंशुमान माथुर ने पास के वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जो सीटें महिलाओं के लिए या फिर अनुसूचित जाति से सामान्य हुई हैं, उन पर मौजूदा सदस्यों ने अपनी पत्नी या मां को चुनावी समर में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनारक्षित सीटों पर सभी वर्गों के लोगों के पास अपना भाग्य अजमाने का विकल्प खुला है। इसके चलते अनुसूचित जाति या ओबीसी के लिए आरक्षित सीट पर चुनकर नगर की सरकार में शामिल रहे सदस्य अब अनारक्षित सीटों से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

निकाय चुनाव के लिए जिले के सभी 215 वार्डों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। अगले एक सप्ताह तक सूची के खिलाफ आपत्तियां ली जाएंगी। इसके लिए जिलाधिकारी के नाम संबोधित आवेदन पत्र संबधित ईओ/एसडीएम या अपर जिला अधिकारी के कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, इसके बाद शासन से प्राप्त अंतिम सूची के आधार पर अधिसूचना जारी की जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed