Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cancer-stricken woman molested in taxi, accused arrested

Lakhimpur Kheri News: कैंसर पीड़ित महिला से टैक्सी में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cancer-stricken woman molested in taxi, accused arrested
पलियाकलां। दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल से उपचार कराकर नेपाल लौट रही कैंसर पीड़ित महिला से भारतीय नंबर की टैक्सी में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने टैक्सी में सवार युवक दीपेंद्र रोकाए पर अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर भारतीय पुलिस ने करीब दो घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया। बाद में आरोपी, टैक्सी चालक और वाहन को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। नेपाल पुलिस ने आरोपी और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल निवासी महिला उपचार के बाद टैक्सी संख्या एचआर 38 एजे 6328 से गौरीफंटा बॉर्डर के रास्ते नेपाल जा रही थी। टैक्सी में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी सवार था। आरोप है कि आधी रात को जब महिला थकान के कारण आराम कर रही थी, तभी युवक ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने विरोध कर चालक से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उसने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। सोमवार सुबह टैक्सी गौरीफंटा बॉर्डर पहुंची तो महिला ने चेकिंग के दौरान पुलिस को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी भारतीय सीमा क्षेत्र में टैक्सी से उतरकर भाग गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद महिला के अनुरोध पर आरोपी, टैक्सी चालक और वाहन को नेपाल के धनगढ़ी स्थित त्रिनगर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता ने वीडियो बनाकर घटना की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed