{"_id":"6824d870fb13fd74130200e1","slug":"campaign-soon-against-adulteration-in-food-items-and-fake-medicines-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-145829-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं को लेकर जल्द ही अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं को लेकर जल्द ही अभियान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के धंधे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैंं। उन्होंने इसको सामाजिक अपराध बताते हुए ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद विभागीय अफसरों ने भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा में तेल, घी, मसालों, दूध, पनीर पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा।
कहा कि नकली औषधियों के धंधे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ विभागीय अधिकारी कार्रवाई करें। खाद्य सुरक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए पासवर्ड-संरक्षित बारकोड प्रणाली लागू है, आम नागरिकों की भागीदारी के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट नामक मोबाइल एप और टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अब तक कोई गाइडलाइन नहीं आई है। शासन की जो मंशा होगी, उसी के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।