फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Came posing as a customer and took away a box full of gold rings

Lakhimpur Kheri News: ग्राहक बनकर आए और ले गए सोने की अंगूठी भरा डिब्बा

Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Came posing as a customer and took away a box full of gold rings
मैगलगंज। ग्राहक बनकर आए दो लोगों ने सराफ की दुकान से अंगूठी भरा डिब्बा पार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा में लकड़ी मंडी के सामने अनिल कुमार रस्तोगी उर्फ लल्ला की घर पर ही सराफा की दुकान है। शुक्रवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए और सोने के ताबीज दिखाने को कहा। इस पर दुकानदार ने ताबीज दिखाए जो उनको पसंद नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सोने की अंगूठी देखने की बात कही। इस पर दुकानदार ने सोने की अंगूठी दिखाई।

इसी बीच किसी तरह अंगूठी से भरा डिब्बा चोरों ने गायब कर दिया और दुकान से चले गए। काफी देर के बाद दुकानदार ने जब आसपास देखा अंगूठी का डिब्बा नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि अंगूठी से भरा डिब्बा लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का था। मैगलगंज थाना प्रभारी दीपक राय ने बताया उन्हें तहरीर नहीं मिली है ना ही इस घटना के बारे में कोई जानकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed