फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cable Box burn Gul seven hours electricity

केबिल बाक्स जलने से  सात घंटे गुल रही बिजली

Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cable Box burn Gul seven hours electricity
बिजली सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब दो बजे शुरू हो सकी बिजली सप्लाई
विज्ञापन

 मंगलवार को 32 केवीए का केबिल बॉक्स जल जाने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई करीब सात घंटों तक ठप रही। सुबह के समय बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया।

एसएसबी तृतीय वाहिनी मुख्यालय के पास 33 केवीए लाइन का केबिल बाक्स शार्ट सर्किट होने के कारण मंगलवार की सुबह जल गया, जिससे नई बस्ती पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई और इससे जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्लों को सुबह 7.30 से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। सुबह के समय बिजली चले जाने से लोगों को पानी के लिए तमाम दिक्कत उठानी पड़ीं। केबिल बाक्स जलने की जानकारी होने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिल बाक्स को दुरुस्त किया, तब जाकर कहीं दो बजे बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed